👉गोपालगंज के लछवार गांव से पिकअप वैन पर सवार होकर सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने सीवान के  दरौली जा रहे थे, तभी  सीवान के मैरवा मुख्य मार्ग पर पर जीरादेई मोड़ के समीप  शुक्रवार की अहले सुबह सड़क के किनारे  स्नान वाले  यात्रियों से भरी पिकअप वैन में टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गयी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।👈

♨सीवान  [23 नवंबर ] सीवान के मैरवा मुख्य मार्ग पर पर जीरादेई मोड़ के समीप कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु के साथ एक बड़ी घटना हो गई । शुक्रवार की अहले सुबह सड़क के किनारे खड़ी स्नान वाले  यात्रियों से भरी पिकअप वैन में टैंकर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गयी। इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के लछवार गांव से पिकअप वैन पर सवार होकर सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने सीवान के  दरौली जा रहे थे। मृतकों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने की लछवार निवासी अनारकली देवी, जिगना निवासी रिंकु देवी तथा लछवार निवासी बाल किशोर सिंह शामिल है। घायलों में लछवार गांव के जुगल सिंह, संपतिया देवी, लालमति देवी, छोटू कुमार, शिवम कुमार, शैल कुमारी, उषा देवी, चंदा देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी ,रेशमा देवी, शांति देवी, सुनयना देवी, विशकांता देवी, अमृता कुमारी, रंभा देवी, कलावती देवी तथा रघुवंशी देवी शामिल है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के थावे गांव के लोग पिकअप वैन से सीवान जिले के दरौली के सरयू नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  स्नान करने को जा रहे थे। शुक्रवार की अहले सुबह पिकअप वैन का चालक जीरादेई तथा जगाधरी पेट्रोल पंप के बीच यात्रियों को लघुशंका के लिए सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी थी।इसी दौरान सीवान की तरफ से तेज गति से एक टैंकर चालक अपनी गाड़ी से पिकअप वैन में ठोकर मारते   हुए निकल गया। घटना के कुछ ही देर बाद जीरादेई थाने का गश्ती दल पहुंचा तथा लोगों की मदद में जुट गया। गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि घटनास्थल को देखकर मैं अवाक रह गया।दुर्घटना में मृतक और घायल लोग सड़क पर पड़े हुए थे।पुलिस पदाधिकारी ने लोगो को ढांढ़स बढ़ाते हुए सब्र से काम लेने को कहा। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने थानाध्यक्ष को दिया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दो टेंपो की व्यवस्था कर किसी तरह घायलों को उपचार के लिए सर सीवान सदर अस्पताल लाया, जहां  15 घायलों का इलाज  चल रहा हैं, वही गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को पीएमसीएच पटना  रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल विभिन्न राजनैतिक , सामाजिक व प्रशासनिक लोगों ने पहुंच कर घायलों की इलाज में सहयोग किया ।अस्पताल पहुंचने वालों जिला परिषद् अध्यक्ष संगीता देवी, सीवान नगर के उपसभापति बबलू साह , सीवान के अपर पुलिस अधीक्षक  कांतेश कुमार मिश्र ,नगर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ,सराय ओपी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायलों कि इलाज में जुटे रहे।