दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया । स्वास्थ्य विभाग में बहाल आशाओं के मानदेय भुगतान में रिश्वतखोरी को लेकर आशा ने स्थानीय रमना के मैदान मे बैठक बैठक कर इस पर रोक लगाने के लिए बैठक किया। इस बैठक में बिहार राज आशा कार्यकर्ता संघ के संयोजक मनोज शर्मा ने कहा कि बीसीजी टीकाकरण में उगाही और प्रोत्साहन राशि बकाया भुगतान ,जन्म प्रमाण पत्र में रिश्वतखोरी बंद हो और पीएचसी में अकाउंटेंट ,मैनेजर, बीसीएम, आशा फैशन लेटर की मनमानी बिचौलिया के रूप में आशा फैसलेटर को माध्यम बनाकर राष्ट्रीय प्रोग्राम में प्रत्येक आशा से 1000 से 2000 तक बड़े पैमाने पर सर्वे रजिस्टर में रिश्वतखोरी की जा रही है जो बंद हो और आशाओं को अन्य कर्मियों के द्वारा रात्रि ड्यूटी के दौरान ठहरने की व्यवस्था की जाए।इसको लेकर सरकार अविलंब व्यवस्था करें ने तो संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर मंजू देवी ,मीना देवी ,विद्यावती देवी ,सुभाष देवी ,उषा देवी ,शांति देवी ,गुलाबो देवी, अंगूरी खातून, शिवपूजन पटेल ,राजकुमार पटेल, सुरेंद्र ठाकुर ,अंजनी कुमार दुबे, शिव शंकर ,उषा देवी ,प्रमिला देवी रूणा देवी ,गीता देवी ,गिरजा देवी, निर्मला देवी ,बच्ची देवी आदि मौजूद रहे।




Recent Comments