
सरोज बनीं एसडीएस कालेज की प्रभारी प्राचार्या
छपरा(सारण): शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय,जलालपुर में प्रभारी प्राचार्या के पद पर सरोज कुमारी ने योगदान किया है।वे बायलॉजी स्ट्रीम की वरीय प्रध्यापिका हैं।
इसके पूर्व कालेज की पूर्व प्राचार्या नीलू कुमारी ने त्याग-पत्र सौंप दिया था।जिसके बाद कालेज परिसर में आयोजित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने वरीयता के आधार पर सरोज कुमारी को प्राचार्या बनाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कालेज के अध्यक्ष बनारस सिंह को प्रोसिडिंग की कापी भेज दिया था।जिसके आलोक में एसडीएस कालेज के अध्यक्ष सह भूमिदाता बनारस सिंह ने सरोज कुमारी को प्रभारी प्राचार्या के पद पर पत्र संख्या बीईएसटी/एसडीएस/05 जारी कर योगदान कराया।
सरोज के प्राचार्या बनने पर कालेज परिवार के अनेक शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अध्यक्ष बनारस सिंह को बधाई देते हुए आशा ब्यक्त किया है कि अब कालेज में शिक्षा के स्तर में बृद्धि होगी।




Recent Comments