
यूपी : गांजर इलाके की बेटी दीप शिखा वर्मा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमबीबीएस के लिए हुई क्वालीफाई
कमल सिंह सेंगर/माता प्रसाद,
लखीमपुर (यूपी) : यूपी के जिला लखीमपुर खीरी के ऐरा खमरिया खीरी क्षेत्र के ग्राम सभा मीतमऊ खंडवा निवासी हरीश वर्मा की बेटी दीप शिखा वर्मा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके गांजर इलाके का मान बढ़ाया है। यह क्षेत्रवासियों के लिए काफी खुशी की बात है।
इस छोटे से खमरिया कस्बे की बेटी ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर MBBS के लिए हुई अर्ह हुई है।
बताने हैं कि ऑल इंडिया स्तर पर मिली 7269 वीं रैंक में इसने 720 अंको में से 602 अंक हासिल किए हैं। घोषित नीट परीक्षा परिणाम में पहले 6 स्थानों पर लड़कों का कब्जा रहा है। टॉप 10 में यूपी के तीन अभ्यर्थियों का कब्जा रहा है। आईए देखते हैं टॉप टेन की लिस्ट :
टॉप 10 :
1-नलिन खंडेलवाल 701 राजस्थान
2-भाविक बंसल 700 दिल्ली
3-अक्षत कौशिक 700 उत्तर प्रदेश
4-स्वास्तिक भाटिया 696 हरियाणा
5-अनंत जैन 695 उत्तर प्रदेश
6- सार्थक राघवेंद्र 695 महाराष्ट्र
7-माधुरी रेड्डी 695 तेलांगना
8- ध्रुव कुशवाहा 695 उत्तर प्रदेश
09-मिहिर राय 695 दिल्ली
10-राघव दुबे 691 मध्यप्रदेश




Recent Comments