सिसवन (सीवान) सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत स्थित उच्च विद्यालय रामगढ़ द्वारा मानव श्रृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। आपको बताते चलें कि जल जीवन हरियाली तथा बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनना है। इसको लेकर प्रखंड में जोर-शोर से तैयारी चल रही है ।इसी कड़ी में रामगढ़ पंचायत के उच्च विद्यालय द्वारा मानव श्रृंखला को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया ।जिसमें प्रखंड अधिकारिओं सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।