वाराणसी 12जुलाई, 2020: कोविड-19 के कारण लागू देशव्यापी लाॅकडाउन एवं कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में भी पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण परियोजनाओं में तेजी,गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल के औंड़िहार-जौनपुर रेल खंड पर 59 रूट किलोमीटर के दोहरीकरण के अंतर्गत 10 प्रवासी श्रमिकों को लगाकर औड़िहार से केराकत तक ब्लैंकेटिंग का चुनौतीपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है । इसके साथ ही 26 प्रवासी श्रमिकों को लगाकर औड़िहार-गाजीपुर सिटी रेल खण्ड का दोहरीकरण कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है । इसके अतिरिक्त गाजीपुर सिटी में निर्माण में लगे श्रमिकों के लिए विश्रामालय एवं व्यापारियों के लिए व्यापारी विश्रामालय का निर्माण भी कराया गया है ।

इनपुट-अशोक कुमार,
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी