
ट्रेन से सफर कर रही आठ बच्चों की माँ के चार अबोध बच्चे मांझी रेलवे स्टेशन पर बिछड़े
मांझी(सारण)। चार अबोध बच्चों को उतारने के बाद ट्रेन चल पड़ी और गोद में लिए बच्चे के साथ आठ बच्चों की माँ मायके जा पहुंची। हुआ यूं कि सुरेमनपुर।बलिया। से आठ बच्चों की माँ ट्रेन पर सवार होकर अपने पांच बच्चों के साथ रिविलगंज स्थित गोरिया छपरा जा रही थी इस बीच भूलवश एक सहयात्री ने चार बच्चों को मांझी स्टेशन पर उतार दिया तबतक ट्रेन चल पड़ी और बच्चों की माँ नही उतर सकी। मांझी स्टेशन पर रोते हुए भटक रहे बच्चों की सूचना अनुभव जिंदगी का नामक सोशल मीडिया वाट्सअप ग्रुप तक पहुंची। और समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान तथा ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को अपने कब्जे में लेकर उनकी फोटो वायरल की। चूंकि बच्चे अपना नाम पता नही बता पा रहे थे स्टेशन पर के यात्री व ग्रुप के सदस्य परेशान थे। हालांकि वायरल तस्वीर के सहारे परिजन मांझी स्टेशन पहुंचे और खुशी खुशी बच्चों को घर ले गए। बच्चे सुरेमनपुर निवासी बताये जाते हैं।




Recent Comments