समस्तीपुर : पुण्यतिथि पर याद किये गये भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री धनंजय शर्मा

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
समस्तीपुर भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री धनंजय शर्मा की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष श्री गुंजन मिश्रा ने किया कार्यक्रम का संचालन सुमन शेखर पार्थ ने किया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य श्री शशिकांत आनंद ने कहा धनंजय शर्मा युवाओं के लिए एक प्रेरणा युवाओं को धनंजय शर्मा के कार्यकाल को याद करके युवा मोर्चा समस्तीपुर को मजबूत करके धनंजय शर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गुंजन मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से देश की आजादी में युवा शहीद हुए थे भगत सिंह राजगुरु सुखदेव ऐसे कईयों ने मां भारती को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी ठीक उसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा समस्तीपुर को मजबूती प्रदान करने के लिए धनंजय शर्मा ने जिस तरह से अपने शरीर का प्रवाह नहीं करते हुए कार्य किया वह अपने आप में एक अविस्मरणीय पल था समस्तीपुर युवा मोर्चा को धनंजय शर्मा ने 2013 में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया था और जब देश को एक नया प्रधानमंत्री मिल रहा था ठीक उसी से 4 दिन बाद 30 मई 2014 को धनंजय शर्मा इस दुनिया को छोड़ चले गए थे मां बाप का एकलौता बेटा जवानी का पहला कदम ही चला था और राजनीति में जो अपना कम दिनों में पहचान बनाया वह वह हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का काम है ।आइए हम सभी युवा देश के उन शहीदों को एवं धनंजय शर्मा जैसे युवा नेता को याद करते हुए हम एक होकर देश के लिए कुछ करने का काम करेंगे मौके पर कृष्ण बालक राजीव सूर्यवंशी नीरज सोनी दीपक सिंह अभिजीत सोनू रोशन गौरव चित्रांश धीरज कुमार श्याम कांत मिश्रा राम मोहन गौरव सिंह रूपेश चौधरी मुरारी रवि जायसवाल अवनीश दिव्यांशु रजनीश अभिषेक कुमार राजेश यादव संतोष कुशवाहा निखिल प्रमोद प्रियांशु मनमोहन चौधरी सुमित विनोद शर्मा कृष्ण मोहन झा निर्मल किशोर शिव शंकर चौधरी पिछ ा मंच मंटू कुमार आलोक कुमार प्रवीण सिंह अभिषेक कश्यप शिव किशोर अविनाश हनुमान पांडे ओम कुमार सुमन केशव मिश्रा लाल्टू कुमार सुंदरम पराशर चंदन मिश्रा विनीत पासवान दीपक राम शिवम कुशवाहा रौनक राय सचिन कुमार हिमांशु मिश्रा दिलखुश चौधरी जितेंद्र दास ऐसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का काम किया।




Recent Comments