सूरज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया 

पानापुर (सारण) रविवार को थानाक्षेत्र के भोरहां में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहां के प्रांगण में ज्ञान गंगा जीके जीएस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भोरहां,जीपूरा,महम्मपुर, रामपुर रुद्रा सहित दर्जनों गांवों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।जिसमें दस टांप विद्यार्थियो का चयन किया गया। सूरज कुमार ने प्रथम,सुफिया प्रविण द्वितीय, प्रियंका कुमारी तृतीय,अनु कुमारी चतुर्थ,पूजा कुमारी पंचम,शिवम कुमार छठा,खुशी कुमारी सातवां, रंजन कुमार आठवां, कुन्दन कुमार नवां तथा रेशमी कुमारी को दसवां स्थान प्राप्त हुआ।सभी सफल छात्र छात्राओं को स्थानीय जिला पार्षद रत्नेश भास्कर, सुरेन्द्र महतो,आरती देवी ने पुरस्कार स्वरूप कप,नगदी तथा बैग आदि दिया गया। इससे पहले प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर ने कहा कि इस तरह का आयोजन ग्रामीण प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।छोटे छोटे प्रतियोगिता ही बड़े मंच की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।मौके शिक्षक अभिमन्यु सिंह,प्रविण कुमार ओझा तथा आयोजक मंडल में सदस्य मोहम्मद वसीम, मिथलेश कुमार तथा आकाश कुमार उपस्थित थे।