सिवान :एक साथ उठी तीन छात्रों की अर्थी, गांव में मचा कोहराम
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव से रघुनाथपुर के रकौली गांव स्थित बालापार गांव में रविवार को तिलक समारोह में शामिल हो वापस लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इंग्लिश गांव में सोमवार को एक साथ तीन अर्थी उठी। गांव में कोहराम मच गया। सबके आंखों से आंसू छलक पड़े। मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के लालजी चौहान की बेटी का तिलक रघुनाथपुर के रकौली के बालापार टोला में अर्जुन चौहान गांव गया था। इस तिलक में शामिल होने के लिए एक बाइक पर तीन युवक भी गए थे। इंग्लिश गांव में ही एक और
तिलक आया हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए तीनों वहां तिलक में नाश्ते के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान असांव थाना के कशिला-त्रिकलपुर मोड़ के निकट दुर्घटना ग्रस्त हो गए, जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। दूसरे कि इलाज को सिवान ले जाने समय और तीसरे को पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इसकी सूचना जैसे ही उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग उमड़ पड़े।