पानापुर (सारण ) तरैया पानापुर मुख्य मार्ग पर फकुली गांव के समीप एक महिला को झांसा देकर उसके गहनों की ठगी किये जाने का अनोखा मामला प्रकाश में आया है. ठगी की इस अनोखी घटना को सुनकर हर कोई हतप्रभ है. बताया जाता है कि मकेर थाना क्षेत्र की एक महिला अपने दो बच्चों के साथ तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा अपनी बहन के यहां आ रही थी. दिन के करीब ढाई बजे महिला तरैया बस से उतरी एवं उसरी चांदपुरा जाने के लिए एक ऑटो पर सवार हुई.बताया जाता है कि ऑटो पर पहले से दो युवक सवार थे.ऑटो चालक महिला को उसरी चांदपुरा वाले रास्ते न ले जाकर पानापुर मार्ग पर चल दिया. चुंकि महिला रास्ते से अंजान थी जिसकारण वह ठगों के इरादे को भांप नहीं सकी. बताया जाता है कि कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने महिला से कहा कि आगे जांच चल रही है इसलिए वह अपने गहने उतार कर रख लें. महिला ठगों के झांसे में आ गयी और पहने हुए गहने उतारकर पॉलीथिन में रख ली . रास्ते में ठगों ने महिला को झांसे में लेकर गहने से भरे पॉलीथिन को बदल लिया. इस बीच फकुली पेट्रोल पंप के समीप युवकों ने थाने में इंट्री कराकर आने की बात कह उसे उतार दिया एवं नहर के रास्ते फरार हो गये. ऑटो के वापस आने के इंतजार में खड़ी महिला घंटो बाद जब अपना पॉलीथिन खोलकर देखी तो उसे ठगे जाने का पता चला. घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 एवं पानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस तरैया पानापुर के बीच लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाश कर रही है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे ऑटो का नंबर नहीं दिख रहा है. पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने में अबतक आवेदन नहीं दिया गया है फिर भी पुलिस हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है.
About The Author
Related Posts

Recent Post
- मढ़ौरा एसडीएम ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
- मढ़ौरा एसडीएम ने दलित बस्ती में मनाई दीपावली, बांटी खुशियां
- महादलित टोलों में डीएम- एसएसपी ने मनाई दीपावली, लोगों के बीच बांटी खुशियां
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुरा में धूमधाम से मनाई गई मां लक्ष्मी पूजा, सजी सुंदर रंगोली
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर मेला-2026: डीएम और एसएसपी ने परखी तैयारियां, सुरक्षा और पार्किंग पर खास जोर
- दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग
- ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
- सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख का सोयाबीन रिफाइंड तेल और ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार
- पूर्व DGP स्वामी गुप्तेश्वर पांडेय ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, सोनपुर दीपोत्सव 2026 में हुए शामिल
- सोनपुर मेला-2026: 22 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- लियो क्लब ने शहीदों के नाम जलाया एक दीया, दी श्रद्धांजलि
- सोनपुर में विशेष भूमि सर्वेक्षण: कागजात जमा करने की अपील, कई गांवों में किश्तवार और खानापूरी का कार्य पूरा
- छठ की झांकी में बच्चों ने जीवंत किया लोक आस्था का महापर्व, गीतों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण का किया चित्रण
- बनियापुर में खेल सम्मान भवन का लोकार्पण: राज्यपाल ने कहा- खेल सामाजिक सद्भाव और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की हुई बैठक
- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले सारण में तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
- राज्यपाल के कार्यक्रम से जदयू के दो विधायक रहे नदारद, शिलापट्ट पर नाम के बावजूद नहीं पहुंचे; निर्दलीय एमएलसी भी अनुपस्थित
Categories

Recent Comments