स्कूल से तीन छात्रों के लापता होने से मचा था हड़कंप

  • कमल सिंह सेंगर के साथ शेखर मिश्रा की रिपोर्ट,

सीतापुर (यूपी) : शहर कोतवाली स्थित सहगल स्कूल से गायब तीन बच्चों की सूचना से हड़कंप मच गया। बहरहाल, तीनों स्कूली बच्चों को पुलिस व स्कूल प्रशासन ने कडी़ मशक्कत के बाद ढूंढा निकलने में कामयाबी हासिल कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सहगल मांटेसरी स्कूल के तीनों बच्चे अचानक छुट्टी के बाद लापता हो गये। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल के प्रबंधनक मोनू सहगल सहित बच्चों के माता-पिता सकते में आ गये। शहर कोतवाली पुलिस और स्कूल प्रबंधक मोनू सहगल की कडी़ मशक्कत के बाद लगभग तीन घंटों के भीतर ही बच्चों का पता लगा लिया गया कि तीनों बच्चे अपने ही एक साथी की मौसी के यहाँ गये हैं। बच्चों का ट्रेस लगते ही सभी ने राहत की सांस ली।
बताया गया है कि शहर के नारायण नगर निवासी आयुष पुत्र अतुल राठौर, आराध्य पुत्र दीपक बाजपेयी व विजय लक्ष्मीनगर निवासी कनिष्क चंद्र पुत्र शिवकुमार शुक्ला को शहर कोतवाल की ओर से लगभग तीन धंटे की कडी़ मशक्कत के बाद ढूंढा निकला गया।
उधर शहर कोतवाली पुलिस व स्कूल प्रबंधक की शहर के बुद्धिजीवियों व बच्चों के अभिभावकों ने काफी प्रशंसा की है।