सारण :छात्र जदयू ने कुलपति से की 5 सूत्री मांग

छपरा :छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव शैख नौशाद ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति से मिल कर छात्र हित को ध्यान में रखते हुए 5 सूत्री मांगों को रखा।साथ ही उन्होंने कुलपति कहां कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश की अवहेलना यहाँ के महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है और महाविद्यालयों के आपसी गुटबाजी के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा छात्र हित के सारे वायदे झूठे साबित हो रहे हैं।इनके पाँच मांगो में
स्नातक पार्ट टू की परीक्षा फॉर्म भरवाना ,
महाविद्यालय के गलत रवैये से अभी भी थर्ड पार्ट के फार्म भरने से बहुत छात्र बंचित है इसलिए एक बार फिर तिथि विस्तार की जाय,
2012 -13 सत्र के स्नातक के पंजीयन का आदेश बी डी एस कॉलेज के आलावे अन्य कॉलेजो को भी दिया जाए।
,स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा फॉर्म भरने में लोक महाविद्यालय हाफिजपुर, बनियापुर और कई महाविद्यालय द्वारा छात्रों से लगभग 17 सौ रुपए वसूली की है । इस शुल्क में सभी महाविद्यालय एकरूपता लाई जाय।अधिक शुल्क लेने से रोक लगाई जाय।
साथ ही स्नातक पार्ट 3 एवं पार्ट 2 के लिए परीक्षा का रूटीन यथा शीघ्र दिया जाय।