
विकसित भारत के सपने को साकार करें युवा -बीडीओ।
पानापुर (सारण )
प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानापुर में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत छात्रों ने रविवार को प्रधानमंत्री के सम्बोधन का प्रसारण सुना एवं नशामुक्ति अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि नशामुक्त एवं जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं. इस अभियान की सफलता के लिए युवाओं, जनप्रतिनिधियों, जीविका समूहों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने उपस्थित छात्रों का आह्वान किया कि वे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें. कार्यक्रम में उपस्थित बीइओ धीरेन्द्र प्रसाद ने छात्र छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें एवं एक सभ्य और सुसज्जित समाज के निर्माण में सहयोग करें. कार्यक्रम में बीडीओ आनंद पांडेय, बीइओ धीरेन्द्र प्रसाद, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डा. अंजना कुमारी, रमेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.




Recent Comments