
सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर -थानाध्यक्ष।
पानापुर (सारण )
चेहल्लुम के त्यौहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में उपस्थित बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम का त्यौहार आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है. उन्होंने उपस्थित लोगों से इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. वही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि ताजिया का जुलुस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जायेगा साथ ही डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफ़वाह फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि क्षेत्र में कही भी शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो तो स्थानीय पुलिस को अविलम्ब सूचित करें. बैठक में साइबर डीएसपी के अलावे महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी,पूर्व मुखिया अनिल कुमार सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments