समस्तीपुर : छात्रसंध चुनाव के अंतिम दिन निकली गयी वाईक जुलूस
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

एल एन एम यू छात्रसंध चुनाव के अंतिम दिन क्रांतिकारी छात्र संगठन आइसा के दर्जनों छात्रों ने शहर के विभिन्न काँलेज में विभिन्न पदों पर चुनाव लड रहे अपने उम्मीदवारों के पक्ष में रात्री लाँज काँपेन एवं मोटर साईकिल जुलूस निकाला।इस दौरान आइसा कार्यकर्ताओ द्वारा जे एन यू जीत लिया-एल एन एम यू जीतेंगे, लडो पढाई करने को पढो समाज बदलने को, शिक्षा पर जो खर्चा हो – बजट का 10 वां हिस्सा हो आदि आकर्षक नारे लगा रहे थे।जुलूस शहर के सभी काँलेज, लाँज, होस्टल का दौरा किया।नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव चंदन कुमार बंटी, दिल्ली के आइसा नेता गंगा प्रसाद पासवान, मनिष कुमार, माया यादव, राजू झा, प्रिति कुमारी, सोनी कुमारी, आशा कुमारी, राजनीतिक कार्यकर्ता, विजयनंदन यादव, अशोक राय आदि ने किया। आइसा नेताओं ने कहा कि आइसा छात्रों की समस्या को लेकर हमेशा लडता रहा है।अत: छात्र समुदाय आइसा के पक्ष में है।तमाम आइसा उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। आइसा जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की कुछ काँलेजों में कुछ शिक्षक सरकार के पक्ष में ए बी भी पी को सहयोग कर रहे हैं।आइसा वैसे शिक्षकों को चिंहित कर रही है।चुनाव बाद उनके खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन चलाकर जिला से अन्यत्र ट्रांसफर कराया जाएगा।आर जी एस काँलेज मोहिउद्दीननगर अंदौर में स्थानीय स्तर पर बैलेट छपवाकर ए बी भी पी के पक्ष में मतदान कराने जाने की साजिश का पता चला है।इस पर प्रशासन से बात कर निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की गई है।




Recent Comments