राज योग एवं साइको न्यूरोबिक्स के माध्यम से संपूर्ण स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकता है इंसान

छपरा /सारण
नगर के एकता भवन में ओम् शांति प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुदरी राय के चौक रतनपुरा,छपरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल डॉ बी.के. चंद्रशेखर जिन्होंने अपना स्वयं का कैंसर और लीवर के रोगों को ठीक किया और आज देश विदेश में जाकर बहुत सारे लोगों को ठीक करने का कार्य कर रहे हैं ! डॉक्टर बी चंद्रशेखर का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है और विश्व में ख्याति प्राप्त मन और स्मृति विज्ञान के प्रशिक्षक हैं, इन्होंने नए स्वास्थ्य विज्ञान साइको न्यूरोबिक्स का अविष्कार किया जो आज यह विज्ञान देश विदेश की विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है ! डॉ बी.के. चंदशेखर के द्वारा कैंसर का मुख्य कारण गुस्सा बताया गया ! इंसान के स्वास्थ्य का दुश्मन एक मात्र गुस्सा है, गुस्सा करने से इंसान के शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है! इस कारण बहुत सारी बीमारियों से वह घिर जाता है ! जितनी बार स्वस्थ इंसान गुस्सा करता है उतनी बार उसके पेट के अंदरूनी हिस्से में ब्लड निकलता है जिस कारण पेट में अल्सर कब्ज कैंसर जैसी जटिल बीमारियां पैदा होती है! इन सभी बीमारियों के चलते इंसान कितने डॉक्टरों के पास जाता है फिर भी इलाज नहीं हो पाता पर डॉक्टर चंदशेखर ने बताया कि इंसान के अंदर बीमारियां पैदा होती हैं तो इंसान के अंदर ही उसका इलाज मौजूद है बस एक छोटा सा प्रयास करके इंसान अपना जीवन सुखमय बना सकता है सभी बीमारियों का केंद्र मन है अगर मन पर एकाग्रता बढ़ा दी जाए तो हम शारीरिक विसंगतियों पर काबू पा सकते हैं! तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत छपरा मंडलकारा के कैदियों के लिए 23 फरवरी 2018 को सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक राज योग एवं साइको न्यूरो बिक्स की चमत्कारिक शक्तियों से स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया ! अगामी 25 फरवरी 2018 को मढ़ौरा हाई स्कूल मे आमजन के लिए सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे व दोपहर 3:00 से 5:00 बजे जिला समाहरणालय में समाहर्ता कर्मी एवं शहर के डॉक्टरों के लिए कार्यक्रम रखा गया है! अगर आप भी किसी भी पुरानी जटिल बीमारियों से ग्रस्त हैं तो मात्र 2 घंटे का समय निकालकर आप उक्त कार्यक्रम में शामिल हो स्व आरोग्य कार्य शक्ति को जान कर लाभान्वित हो सकते है!
सभार रंजीत