स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजना की जागरूकता के लिये आयोजित हुआ शिविर 
—–
अमित कु की रिपोर्ट 
—-
लहलादपुर: (सारण)
प्रखँड कार्यालय के सभागार में एक जागरुकता सह निबन्धन शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का नेतृत्व बी.ई.ओ. मिथिलेश्वर प्रसाद ने किया. शिविर में बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया तथा बैंक में लगने वाले कागजातों के बारे में भी जानकारियाँ दी गईं. इस योजना के तहत 10+2 उतीर्ण छात्र-छात्राएं लाभान्वित होनेके पात्र हों सकेंगे तथा आगे की पढाई सुचारू रख सकेंगे. आगे पढने तथा आगे बढने में आर्थिक अभाव वाधा नहीं बन सकेगी, बल्कि यह योजना रामवाण सिद्ध होगी. इस शिविर में  पर सी.ओ. अजय कुमार, सी.आर.पी. राजेश पाँडेय, स्थानीय बैंकों के प्रबंधक, प्रखँड के सभी सरकारी विद्यालयों के एच.एम. आदि ने भाग लिया.