सीवान : लू  को देखते हुए विद्यालय के कार्यकाल में परिवर्तन की मांग
———————————————- 
✍दैनिक खोज खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी की रेपोर्ट
———————————————-
पचरुखी / सिवान- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई पचरुखी के सचिव जयप्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अभी से ही भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के कार्य अवधि में परिवर्तन की मांग की है।श्री सिंह ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे गरीब और वंचित समुदाय से ही आते हैं।इनके पास ना तो पंखे की सुविधा है और ना वातानुकूलन की।बिजली भी नदारद रहती है।विद्यालयों में बिजली की कौन कहे बैठने के लिए बेंच भी पर्याप्त नहीं है।ऐसी परिस्थिति में विद्यालय को भीषण गर्मी के इस दोपहर में 12.30 बजे छोड़ना।इनके जीवन से खिलवाड़ के समान होगा।इसलिए जिला पदिधिकारी को इस मामले में स्वत: संज्ञन लेते हुए बिहार सरकार के ज्ञापांक 141 दिनांक 28.04.2014 निदेशालय के आलोक में सहरसा जिले की तर्ज पर प्रात: साढ़े छह बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक कर देना चाहिए।ताकि देश के भविष्य भीषण गर्मी की चपेट में आने से बच सकें और स्वस्थ रह कर शिक्षा ग्रहण कर सकें।क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।