समस्तीपुर: बेटी के नाम पर रखा गया चौक का नाम मुस्कान चौक
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

मोहिउद्दीननगर
मोहिउद्दीननगर बेटी पढाओ बेटी बचाओ अभियान जरूरी है.नारी शक्ति महान है. आज बेटी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है.चाहे सेना, सिविल सेवा, शिक्षा,पायलट किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. आज भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने मोहिउद्दीननगर पश्चिम चौक महमदपुर के पास आज बेटी बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान के तहत एक छोटी बच्ची के नाम पर “मुस्कान चौक” रखते हुए कही. इस अवसर पर सभी अतिथियों ने एक फलदार वृक्ष भी लगायी.
इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, अजय कुमार साह सरपंच, पर्यावरणसेवी सुजीत भगत, डॉ. सुनील कुमार, कैलाश पोद्दार, ग्यानदीप, श्रवण कुमार ,सवीता कुमारी, संगीता कुमारी, अजय कुमार पूर्व उप मुखिया, पप्पु कुमार आदी भी उपस्थित थे.