समस्तीपुर : शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बच्चें हुए रवाना

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये मध्य विद्यालय राघोपुर के बच्चे आज रवाना हुए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण ईश्वर व समन्वयक चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण वाहनों को वैशाली व पटना के लिये रवाना किये।इस दौरान प्रधानाध्यपक हरे कृष्ण ईश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत समय समय पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाने से उनका उत्साह बढ़ता है।साथ ही बताया कि वर्ग आठ के 67 विद्यार्थियों को परिभ्रमण हेतु वैशाली के लच्छिवी भवन पटना के हवाई अडडा,चिड़िया घर,तारामंडल,गोलघर सहित अन्य पर्यटन स्थल ले जाया जाएगा।इस मौके पर नवो कुमार चौधरी,अनिल कुमार,बैजनाथ सहनी, शैल कुमारी,व शिक्षा समिति के सचिव सहित दर्जनों छात्र छात्रओं मौजूद थे।