अवतार नगर मे बाइक सहित 15 हजार रुपए की लूट-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा ढाला से पूरब बाइक सवार से फैशन प्रो बाइक, सैमसंग मोबाइल व 15000 रूपया लूटने का मामला प्रकाश में आया है । घटना शनिवार की रात कि है। जिसको ले डोरीगंज थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी हरिवंश कुमार सिंह ने अवतार नगर थाने में एक को नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी के अनुसार हरिबंश कुमार सिंह शनिवार को छपरा से आमी जा रहे थे। जैसे वे अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा ढाला के आगे पहुंचे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार लोग आगे बाइक को रोक कर हथियार दिखा मेरा बाइक छीन लिये। साथ में दो सैमसंग मोबाइल , पर्श में रखे 15000 रूपया भी ले लिये। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बेखौफ हो पुनः डोरीगंज के तरफ चले गये। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अपराधीयो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।




Recent Comments