सारण:मढौरा नपं के छठ घाटों के निरीक्षण में साफ-सफाई व सुरक्षा की खुली पोल 
#फैली गंदगी व कचरे देख भड़के एसडीओ,मौके पर नगर प्रबंधक को लगाया फटकार 
 #जबकि कार्यपलक पदाधिकरी को लापरवाही व अक्षमता पर थमाया शो कॉज 
#मनोकामना सिंह , दैनिक खोज खबर डेस्क 

मढौरा (सारण)
स्थानीय नगर के छठ घाटों के निरीक्षण में घोर गंदगी और कुब्यवस्था देख एसडीओ संजय कुमार राय ने नगर प्रशासन को कड़ी फटकार लगाया । निरीक्षण में साथ रहे नगर प्रबंधक रणधीर कुमार को सभी घाटों की सफाई और बैरेकेटिन्ग तुरंत कराने का निर्देश दिया । ज्ञात हो की चार दिवसीय छठ पर्व के दुसरे दिन मंगलवार को एसडीओ संजय कुमार राय ने नगर के कई घाटों का निरीक्षण किया गया । जिसमे हड़बड़ नाथ मंदिर और हाईस्कूल के पास के घाट सहित अन्य कई छठ घाट  को देख हतप्रभ हो गये । बहुत से घाटों पर सफाई के लिये नगर प्रशासन ने कुछ भी कार्य नहीं करा पाया था । गंदगी के अम्बार ज्यों के त्यों पड़े हुये थे । एसडीओ ने नगर प्रशासन को पहले ही इस तरह के निर्देश जारी कर दिये थे । फिर भी नगर प्रशासन ने अपनी शिथिलता से कार्य में लापरवाही किये हुये था ।जिस कारण से कार्यपालक पदाधिकरी को लापरवाही व अक्षमता के लिया शो कॉज किया । 

        बता दे कि सम्पर्क पथ पर खुले में शौच आदि महीनों  पहले से करने वाले आज भी कर रहे है । लेकिन नगर के सफाई कर्मी उसे साफ करने का ज़हमत पहले भी नहीं  उठाते थे और स्वच्छता के पर्व के मौके पर भी उधर देखने तक की कोशिश नहीं किया है । आम लोग तो नाक पर रूमाल ढक तो आते जाते रहते है । लेकिन नगर सरकार के अधिकारिओ को इसकी जरूरत पहले भी नहीं था और इस छठ जैसे त्यौहार में भी नहीं है । जबकि जनादेश पड़ताल में पहले भी इन बातों को प्रमुखता से खबर को छाप कर प्रशासन को आईना दिखया था । लेकिन चीर निद्रा में सोयी नगर प्रशासन को मिडिया में खबरे आने के बाद भी कान में जूँ तक नहीं रेंगता है । अब दैनिक खोज खबर के खबर का असर ही कहे की मढौरा एसडीओ ने हकीकत से रु ब रु हुये । अब जब छठ के चार दिन में दो दिन बीत चुके है , कल बुधवार को छठ घाटों पर व्रती और श्रधालुओं की भीड़ जुटेंगे तो क्या नगर प्रशासन के पास इतने अल्प समय में अपने जिम्मेवारी का निर्वहन कर पायेँगे ! ये तो मंगलवार के दोपहर में ही पता चल पायेगा । जमीनी हकीकत तो लोग देख रहे है । लेकिन साफ -सफाई पर हर महीने सरकार के राशि हजार में नहीं लाखो में खर्च होते है । नगर कि हालत कि हौज़ बनी नाली चौक चौराहो पर गंदगी उड़ेलती रहती है । सफाई के नाम पर कर्मी भी पैसे उठाते रहते है । लेकिन कचरे के अम्बार पर बैठा नगर प्रशासन को कोई चेत ही नहीं रहता है ।

            नगर प्रबंधक का मढौरा हाई स्कूल छठ घाट पर क्लास लेते एसडीओ 
*एसडीओ ने क्या कहा ?*
मढौरा एसडीओ ने कहा कि छठ घाट के निरीक्षण में गंदगी के अम्बार छठ घाट के आस पास जैसे के तैसे पड़े हुये है । आम जनो ने भी शिकायत किया कि नगर के कार्यपालक पदाधिकरी ने साफ सफाई कि व्यवस्था नहीं किये । साथ ही घाटों का स्वयं निरीक्षण करना भी मुनासिब नहीं समझा । जो निर्देश के बाद भी कार्य में घोर लापरवाही व शिथिलता है । इनके खिलाफ कारवाई हेतु शो कॉज किया गया है । –
संजय कुमार राय , एसडीओ मढौरा 
*क्या कहते है कार्यपालक पदाधिकरी? -*
नगर के सभी घाटों कि सफाई के लिये वार्ड पार्षदों और एनजीओ को जिम्मेवारी दी गई है । सभी घाटों कि सफाई करा दी गई है । यदि कही जरूरत होगी तो तुरंत सफाई हो जायेगी ।-
अशोक प्र सिंह , कार्यपालक पदाधिकरी नपं मढौरा 
———————————-
कार्यपालक पदाधिकरी के लापरवाही व अक्षमता पर एसडीओ ने पूछा कारण पृच्छा
नगर के कार्यपालक पदाधिकरी को एसडीओ द्वारा 20 अक्टूबर को पत्र निर्गत कर सभी नगर पंचायत के घाटों का निरीक्षण कर समुचित साफ सफाई और बैरेकेटिन्ग लगाने के निरदेश दिये जा चुके थे । कई वार्ड के पार्षद व जनता भी पोखर व नदियों में पानी अधिक होने के वजह से संवेदनशील बनाने की माँग किये थे । इन सभी मांगो और अनुमंडल पदाधिकरी के निर्देश के बावजूद भी नगर के कर्यापलक पदाधिकरी ने किसी छठ घाट का मुआयना तक नहीं किया था । इसकी जानकारी एसडीओ को निरीक्षण के क्रम में आम जनो द्बारा बतायी गई । जिससे एसडीओ को अपने निर्देश के उलंघन के साथ ही निरीक्षण में आम जनो के शिकायत से व्यथित दिखे । साथ के नगर प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाया । फिर आनन फानन में कार्यालय द्बारा पूर्व के पत्र के आलोक में घाटों के कार्य को तुरंत निष्पादित करने का नया निर्देश पत्र निर्गत हुआ । नये निर्देश पत्र में तुरंत निर्देश पालन का आदेश जारी कर कार्यपालक पदाधिकरी को कार्य में घोर लापरवाही व अक्षमता पर क्यों न कारवाई की जाये । इसके लिये कारण पृच्छा भी पूछा गया है ।