बाइक से लगी ट्रक मे ठोकर , बाइक सवार युवक की मौत , एक जख्मी

डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””””
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित जीन बाबा घेघटा गाँव के समीप खड़ी ट्रक मे अचानक पीछे से एक बाईक सवार ने ट्रक मार दी जिस घटना मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई वही युवक के साथ बाईक पर सवार उसकी बहन जख्मी बताई जाती है ।

अस्पताल सूत्रो के मुताबिक मृत युवक की पहचान सदर प्रखण्ड के तेनुआ गाँव निवासी 35 वर्षीय विवेकानंद राय के रूप मे की गई है वही 40 वर्षीय उसकी बड़ी बहन बेबी देवी इस घटना के दौरान गंभीर चोटो के साथ घायल बताई जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह 9 बजे की है प्रत्यक्षदर्शी सूत्रो के मुताबिक युवक डोरीगंज की तरफ से आ रहा था तभी छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित जीन बाबा स्थल घेघटा गाँव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को टक्कर मारने के साथ बाईक समेत युवक गाड़ी मे समा गया जिसके दौरान बाईक के पीछे बैठी उसकी बहन एक जोरदार झटके के साथ दूर जा गिरी घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा दौड़कर युवक को गाड़ी के नीचे से निकाल आनन फानन मे एक ऑटो पर लाद छपरा सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ ईलाज से पूर्व ही युवक की मौत हो गई स्थानीय सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बहन के साथ शनिवार को मुसेपुर स्थित किसी रिश्तेदार के घर श्राद्ध कर्म मे सम्मिलित होने गया था जहाँ से रविवार की सुबह वापसी के दौरान यह हादसा हुआ ।