लियो क्लब फेमिना ने सैनिकों के कलाई पर बांधी राखी

छपरा : जहाँ सभी लोग अपने अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन की खुशियाँ मनाने में जुटे थे।वहीं अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानिय महिला युवा इकाई लियो क्लब औफ छपरा फेमिना की सद्स्यों ने जलालपुर स्थित आई टी बी पी के सैनिकों की कलाई पर राखी बाँध कर भाई – बहन के इस पावन त्योहार रक्षाबंधन को मनाया ।


अध्यक्षा मधुमीता गुप्ता का मानना है कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और हमारे सैनिक भाई अपने परिवार से दूर रहकर एवं अपने खुशियों का त्याग कर इस धर्म को ईमानदारी एवं बहादुरी से निभाते हैं ।

अत: इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर फेमिना क्लब के द्वारा सैनिक भाईयों को राखी बाँधी गयी जिससे उन्हें अपने परिवार से दूर होने का एहसास ना हो एवं वो खुशियों के पल को महसूस कर सकें ।
वहीं आई टी बी पी के जवानों ने भी राखी बंधवाकर फेमिना क्लब के बहनों के प्रति अपनी खुशी एवं संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया ।
मौके पर लियो चेयरपर्सन लायन डॉ एन के द्विवेदी , लियो फेमिना अध्यक्षा मधुमीता गुप्ता, सचिव शवेता राय, प्रियंका, अपराजिता, शिवांगी, हर्षाली, नेहा, सुष्मिता, विकास, अली अहमद, आशुतोष, प्रकाश, अविनाश, एस के सिंह आदि सद्स्य मौजुद थें ।
उक्त जानकारी पी आर ओ भारती यादव ने दी ।




Recent Comments