जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा 19 अप्रैल को सारण प्रमंडल में करेगा चक्का जाम
—————————————-
छपरा :रविवार को संघर्ष मोर्चा में शामिल छात्र संगठनों की संयुक्त विस्तारित बैठक मंजरी भवन सलेमपुर छपरा में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राहुल कुमार यादव ने किया बैठक में शामिल सभी छात्र संगठनों के नेताओं ने यह तय किया कि 19 अप्रैल 2018 को पूरे सारण प्रमंडल में चक्का जाम करेगी। वही 19 अप्रैल के पहले पूरे सारण प्रमंडल में प्रत्येक दिन छात्र जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। और 18 अप्रैल को शाम में छपरा शहर में मशाल जुलूस निकालकर बंद के समर्थन में सभी शहर वासियों से आग्रह करेगी । शहर बन्दी मे उनका समर्थन चाहेगी। बैठक में छात्रों को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने एक सुर में कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक बदहाली भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र संगठनों के संयुक्त बैठक कर सरण प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी नौजवान मजदूर मेहनत अवाम छात्र एवं छात्राएं लाखों की संख्या में छात्र संर्धष मोर्चा के समर्थन में सड़कों पर आए हैं और अपने अंधकार में होते भविष्य को बचाएं। बैठक में मुख्य रुप से शैख नौशाद शैलेन्द्र यादव,राहुल कुमार यादव, राहुल सिंह,अर्जुन सिंह, जयशंकर पंडित, राजीव कुमार, बिजय राज,अमित नयन,अविनाश उपाध्याय,सुधीर कुमार,हकिम हुशैन सरताज खान,प्रशांत बजरंगी, जुनैद खान शामिल थे।