समस्तीपुर:पोलियो खुराक पिलाने के बाद बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम
✍न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

रोसड़ा 
थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में पोलियो ड्राप पिलाये जाने के बाद एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने ग्रामीण के साथ मिलकर गुरुवार लगभग पांच घण्टे रोसड़ा- हथौड़ी पथ को जाम करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात एएनएम शांति देवी और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार मुरादपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59 पर बुधवार को धर्मेन्द्र सहनी के पुत्र डेढ़ वर्षीय आदर्श कुमार को पोलियो की खुराक पिलायी गई।रात में बच्चे को बुखार आ गई।सुबह में बुखार की हालत में ही उसकी मौत हो गई।सुबह में बच्चे के मौत की खबर आसपास के ग्रामीणों को हुई।बच्चे की मौत से ग्रामीण नाराज हो उठे और बांस-बल्ला लगाकर रोसड़ा-हथौड़ी पथ को जाम करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।जाम से रोसड़ा – हथौड़ी कोठी मार्ग पर पांच घंटा आवगमन पूरी तरह ठप हो गया।सैकड़ो वाहन की कतार दोनों और लग गई। जाम की सूचना पर रोसड़ा पुलिस के जमादार एन के सिंह दल-बल के साथ पहुँचे।वहीं रोसड़ा अस्पताल के उपाधीक्षक दिनेश कुमार निर्मल भी पहुंचे।दोनों ने मिलकर जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते हुए करवाई का भरोसा दिया। मुआबजे की बात प्रशासन से कहकर करवाने का भरोसा दिलाया।तब जाकर जाम हटा। पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।