सारण :मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शेखपुरा पंचायत में नलजल योजना कार्य का हुआ शुभारंभ 
अमनौर /सारण 

 मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अमनौर के शेखपुरा पंचायत वार्ड संख्या ग्यारह पैगा महादलित बस्ती में नलजल योजना कार्य का शुभारंभ किया गया. लगभग साढ़े ग्यारह लाख रुपये की लागत से बनने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का  गुरुवार को मुखिया संतोष  यादव, बीडीसी ललिता गुप्ता  तथा वार्ड सदस्य कमला देवी ने  पुजा पाठ  व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर उक्त कार्य का शुभारंभ किया.  मालूम उक्त योजना के तहत महादलित बस्ती के एक सौ से अधिक घरों में नलका के माध्यम से शुद्ध जलापूर्ति की जाएगी.  इस योजना के पूर्ण होने के बाद दूषित पानी पीने से निजात मिलेगी. मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्या  सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार की यह योजना बहुत कारगर साबित होगी. दूषित पानी पीने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे थे. अब इससे निजात मिलेगी.  बताया जाता है प्रखंड में यह पहला पंचायत है जहां इस योजना की शुरुआत की गई है. पिछले मंगलवार को जिलाधिकारी, सारण ने हरिहर प्रसाद ने इसी पंचायत के वार्ड संख्या एक में उक्त योजना कार्य का शुभारंभ किया था. उक्त मौके पर मुख्य रूप बीडीसी पति संतोष गुप्ता,  जीतन माझी , शंकर राम , राजकुमार माझी , शैलेश माझी , अश्विनी कुमार राम , रामजीत माझी , योगेन्द्र प्रसाद ,  पपु कुमार राम , डाॅ.  उमानाथ , पान मोहम्मद , उर्मिला देवी , बीणा कुमारी आदि उपस्थित थे.