पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के रामपुररुद्र गांव में मंगलवार की रात एक महिला के शरीर पर पंखा टूटकर गिर गया जिससे महिला घायल हो गयी । बताया जाता है कि रामपुररुद्र निवासी स्वर्गीय रघुवीर साह की पत्नी कृष्णा देवी मंगलवार की रात बरामदे में बैठी थी इसी दौरान छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर उनके शरीर पर गिर गया जिससे वह घायल हो गयी ।घायल महिला का इलाज निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है ।