इसुआपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के लिए प्रखंड में विभिन्न पदों से नामांकन दाखिल किए 1782 अभ्यर्थियों की स्क्रूटनी संपन्न हो गई। जिसमें जयथर पंचायत से सरपंच पद के अभ्यर्थी बृज मोहन तिवारी का नामांकन रद्द हो गया । उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक की उम्र 19 साल थी। जो 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं वार्ड सदस्य के 8 तथा पंच के 5 अभ्यर्थियों के नामांकन रद्द हो गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र में जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं था। वहीं कुछ रिजर्व सीटों पर अन्य अवैध अभ्यर्थियों के आवेदन थे। साथ ही आर ओ ने बताया कि 11 अक्टूबर सोमवार को अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। उसी दिन उन्हें चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया जाएगा। तत्पश्चात प्रपत्र 9 का प्रकाशन होगा।