तरैया की जनता बदलाव चाहती हैं, इसके लिए जनता जनार्दन अपना मन बना चुकी हैं-मुखिया संगम बाबा
जनता हमें मौका दे क्षेत्र में भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठाऊंगा-मुखिया संगम बाबा

पानापुर(सारण):- क्षेत्र की जनता तरैया में बदलाव चाहती हैं, इसके लिए जनता जनार्दन अपना मन बना चुकी हैं, उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर के कोंध, सतजोड़ा, धनौती, लगुनी, बिजौली, मोहम्मदपुर, भोरहा रसौली पंचायत के सभी गाँवों में जन संवाद के दौरान कही। वहीं संगम बाबा ने बताया कि तरैया कि जनता ने लगभग दो मुख्य पार्टियों को मौका देकर देख ली हैं, इस बार हमें मौका दे तो क्षेत्र में भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठाऊंगा। मौके पर छोटू सिंह आशीष, बिट्टू सिंह, शाशि बाबा, महेश्वर यादव, पवन सिंह, सूरज सिंह, नीरज सिंह, विकास यादव, मुकेश राय, राजू पाठक, अनिल यादव, टूटू सिंह, दीपक महतो, राजू सिंह, देवकुमार सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह,गुड्डू यादव मौजूद थें।




Recent Comments