समस्तीपुर:दहेज प्रथा उन्मुलन के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
✍न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

बिभुतिपुर
मध्यविद्यालय शाहपुर बसौना में समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा राज्य व्यापी अभियान के तहत जनशिक्षा विभाग के समस्तीपुर के सांस्कृतिक कला जत्था के कलाकार के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक किया गया।नाटक बिटिया बहादुर , दहेज करो प्रहेज नाटक का मंचन किया तथा गीत “दहेजीया के कैसन चलनीया हो राम बनी कैसे बेटी दुलहनीया हो राम” देश मे अगर बेटिया मायुस और लाचार है दिल पे रखकर हाथ कहीए देश क्या आजाद है प्रस्तुत किया।
मौके पर समाजसेवी श्यामकिशोर कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह एवं दहेज प्रथा से समाज में बढ़ रही कुरीतियां,इससे जुड़ी घटनाएं प्रचलन पर अंकुश लगाने की नुक्कड़ नाटक के कलाकार उपर्युक्त विषयों पर केंद्रित करता हैं।पंचायत समिति सदस्य क्रांति कुमार ने कहा की कलाकारों द्वारा नाटक एवं गीत के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया जा रहा हैं तथा बाल विवाह दहेज प्रथा से पैदा होने वाले दुष्परिणामों को समाज से दूर भगाना हैं।
वही प्रधानाध्यापक चन्दन कुमार ने कहा कि ये बिहार सरकार के द्वारा जागरूक कर रही हैं कि लड़के की शादी 21 वर्ष और लड़की की शादी 18वर्ष से कम उम्र में शादी करने की कुप्रथा पुराने जमाने से चली आ रही रही हैै यह समाज के लिए अभिसाप है।जिसे अब शिक्षित समाज द्वारा बहिष्कार कर 18 तथा 21साल से ऊपर शादी होना चाहिए।
बिहार सरकार ने भी इसे अवैध घोषित कर बाल विवाह निषेध अधिनीयन के द्वारा प्रतिबंधित कर दिया है।मौके पर कलाकार रामाश्रय दास , प्रिस, प्रहलाद शर्मा, चन्दन कुमार राय,, विजय राम , रामसकल , शम्भू राय, रमोद पासवान सहित प्रेरक नवीन कुमार, मुखिया मनोज कुमार,शेखर प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा सहित अभिभावकों ने भाग लिया।




Recent Comments