समझौता वार्ता के लिए जाने पर लाठी डंडे से हमला करने का आरोप

#परवेज अख्तर/सिवान,

भगवानपुर हाट : कोर्ट में चल रहे जमीन विवाद को सुलझाने को लेकर समझौता वार्ता करने जाने पर थानाक्षेत्र के मुंदीपुर गांव के सत्यप्रकाश पाण्डेय के साथ गए लोगों पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पीड़ित सत्यप्रकाश पाण्डेय ने थाने में आवेदन देकर स्वयं की तथा अपने भाई और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले उन्होंने शशिकान्त पाण्डेय व उनके परिवार के अन्य लोगों को आरोपित किया है। इसे लेकर इसके पहले शशिकान्त पाण्डेय ने भी सत्यप्रकाश पाण्डेय व उनके भाई व बच्चों के खिलाफ दरवाजे पर उत्पात मचाने का आरोप लगाया है और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
…………………………………