इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल हैंडबॉल में सारण पूल विजेता बन प्री क्वार्टर में पहुँचा

छपरा (27 मई) :

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रथम इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल बालक अंडर 15 हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण जिला टीम ने तेलंगाना के डुंडीगल में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया । पूल बी में सभी टीम को पराजित करते हुए पूल विजेता बन प्री क्वार्टर का टिकट सारण टीम ने प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।अपने पहले लीग मैच में बंगाल के मुर्शिदाबाद को 24- 12 के अंतर से पराजित कर विजय अभियान शुरू किया।फिर बांद्रा महाराष्ट्र को 15-02 से , कांग्रा हिमाचल प्रदेश को 22-07 के अंतर से , चिक मंगलोर कर्नाटक को 21- 11 के अंतर से , मेजबान तेलंगाना करीमनगर को कड़े मुकाबले में 16- 12 के अंतर से पराजित कर ग्रुप विजेता बना।

सारण के गोलकीपर ऋषिराज शर्मा गोल विपक्षी टीम के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। तो सारण के आदित्य , रवि, भोला, गणेश, राजा , नीतीश ने ताबड़तोड़ गोल दाग बढ़त बनाई। टीम मैनेजर आकाश कुमार के प्रबंधन में टीम अंतिम आठ में पहुँचने के लिए मंगलवार के सुबह पूल ए के गुलबर्गा कर्नाटक से भिड़ेगी। उक्त जानकारी देते हुए सारण जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम में शामिल राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक एवं संत जलेश्वर एकेडमी लौवा , बनियापुर के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे है । टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन सह सारण जिला के संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानन्द राय ने बधाई देते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने की बात कही। बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , सारण जिला संघ के संरक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह , शैलेन्द्र प्रताप ,डॉ
विद्याभूषण श्रीवास्तव, मुखिया अजीत कुमार सिंह , मुखिया संगम बाबा, जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह एवं चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह , उपाध्यक्ष राकेश सिंह, संतोष गुप्ता ,प्रशिक्षक अभिषेक , कुणाल, रितांजली , सुहानी अंजली सहित संघ के सभी पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी है ।