सदस्यता अभियान मे जदयू ने बनाये 250 सदस्य
#परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा(सिवान): जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर शुरू हुए सदस्यता अभियान के अंतर्गत मैरवा प्रखंड में अब तक ढाई सौ सदस्य बनाए जा चुके हैं। इस संदर्भ में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल ने कहा कि जदयू की सदस्यता अभियान में जो लक्ष्य दिया गया उसे पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सामान्य सदस्य और सक्रिय सदस्य निर्धारित अनुपात में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की जिन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है वह अपना कार्य कर रहे हैं। उधर भीषण गर्मी के कारण कार्य कुछ सुस्ती से चल रहा था। लेकिन मौसम में आए परिवर्तन से इस अभियान को तेज किया जाएगा। शनिवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में सदस्ता महाआभियान शरु हुआ। बतादे कि जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली पटेल समेत कई कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर काफी सक्रीय दिख रहे हैं। उन्होने कहा कि सदस्ता अभियान आगे भी चलते रहेगा। कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाना है। यह अभियान विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। संगठन को बूथ लेवल तक सदस्यता अभियान के माध्यम से सशक्त करना है। इस अभियान में पप्पू श्रीवास्तव, रामबेला पटेल, अंगद प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, धर्मनाथ, भारत प्रसाद, मुद्रिका दास समेत शामिल थे।




Recent Comments