
मांझी(सारण)। सोनबरसा पंचायत के धरहरा गांव में सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने के विरोध में दर्जनों महिलाओं समेत ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यलय पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं लोगो ने उससे संबंधित एक ज्ञापन सीओ कार्यालय को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मांझी-बनवार मुख्य मार्ग से सटे धरहरा गांव में चन्द्रमा मांझी के दरवाजे से रघुनाथ राय व चन्देश्वर साह के मकान तक जाने वाली पीसीसी सड़क पर शंकर मांझी व उनके परिजनों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। सड़क के ऊपर नाद, मवेशियों के लिए बिचाली काटने वाली मशीन व ईंट रख दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को उस रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। वे लोग गाड़ी के साथ जाने पर रोक कर गाली-गलौज करते हुए हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते हैं। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सीओ से सड़क की जांच कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।




Recent Comments