इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के रामचौरा पंचायत के मुखिया बिगन मांझी ने पंचायत के गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया .धनमन्ती देवी,चिंता कुँअर, सुगिया कुँवर,लालझरी देवी,मनकिया कुँअर,कांति देवी,ह्नीमन खातून, लखपतिया कुँअर, मंजू कुँअर,अकबर अली अंसारी, राम ईश्वर राम,बिंदेश्वरी गिरि, देवनारायण माझी,अब्बास अंसारी,राधा ठाकुर सहित दर्जनों लोगों के बीच मुखिया ने कम्बल वितरण किया .मुखिया ने बताया कि आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब परिवार के लोगों को इस ठंढ से राहत के लिये यह हमारा छोटा प्रयास है.कम्बल पाकर लोगों में खुशि दिखी .मौके पर बीरेंद्र उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,मनोज सिंह, सुनील सिंह, जमादार राय, कामेश्वर सिंह, शिवकुमार साह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे .




Recent Comments