कपड़ा दूकान से 90 पीस शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान,

महाराजगंज : शहर के पुरानी बाजार स्थित एक कपड़ा दूकान से पुलिस ने 180 एमएल के 40 पीस तथा 50 पीस फ्रुटी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अनील कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की पुरानी बाजार निवासी सीताराम प्रसाद के कपड़ा दूकान में अवैध शराब रखकर ब्रिकी की जा रही है। जब पुलिस ने छापेमारी की तो उसके दूकान से शराब बरामद किया गया। पुलिस को देखकर सीताराम भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसका साथी रंजन यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीताराम बहुत दिनों से अवैध शराब का कारोबार करता था।
…………………………………….