सदर मे बकाया बिजली बिल वाले 13 उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन

#दिग्विजय सिंह/डोरीगंज(सारण) : सदर प्रखण्ड के बिशुनपुरा पंचायत मे बकाया बिजली बिल वाले 13 उपभोक्ताओं का कनेक्शन सदर पुर्वी जे ई द्वारा काट दिया गया ।
इस संबंध मे सदर पुर्वी जे ई अर्चना कुमारी ने बताया एक अभियान के तहत दो माह से उपर तक के बकाया बिजली बिल भुगतान नही करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है । यह अभियान प्रत्येक पंचायतों लगातार चलती रहेगी ।
इसी क्रम मे बिशुनपुरा पंचायत मे बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता अरुण प्रसाद , शम्भु प्रसाद , मुजु देवी, भरत भर , शिव दलारी देवी , रामावती देवी , सुगान्ती देवी , टुनटुन चौधरी , हेवान्ती देवी सहित 13 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया ।




Recent Comments