सारण :आइए रक्तदान कर जीवन का सौगात दे छपरा : दिनांक 30•01•2018 युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा 3 फरवरी को द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक होने वाले रक्तदान शिविर लिए जन जागरूकता अभियान के दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक का मंचन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव के नेतृत्व में छपरा जंक्शन, भागवत विद्यापीठ स्कूल के समीप, राजेंद्र काॅलेजिएट स्कूल के सामने किया गया । नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने बताया कि रक्तदान क्यों जरुरी है एवम रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में लोगों को बताया ! एवं 3 फरवरी को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए अपील की। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों की भूमिका में प्रिंस कुमार मकेश्वर पंडित, दीपक कुमार ,निधि शर्मा, गुड़िया कुमारी, मो•शमशाद,इंजीनियर कुमार नीतू कुमारी, अरविंद, रौशनी रोशन और कार्यक्रम को सफल बनाने में रणजीत कुमार, सन्नी सुमन,मृत्युंजय ,प्रियंका कुमारी और रौशन धोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई ।