मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के अवांरी में शौच के लिए जा रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की थी।इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण आरोपितों के घर पहुंचे तो घर वालों ने उनलोगों की जमकर पिटाई कर दी।घटना में जख्मी विकाश कुमार,विक्की कुमार, रविन्द्र प्रसाद, रूपेश कुमार व अन्य का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया।जख्मी युवक विकाश कुमार ने बताया कि अवांरी पंचायत के मुखिया के परिवार के सदस्य गांव के महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की थी, जिसकी शिकायत जब करने पहुंचे तो मुखिया के परिजनों ने मारपीट की।इस संबंध में पीड़ित युवक विकाश कुमार ने एक लिखित आवेदन थाने में दी है।जिसमें मुखिया पुत्र राहुल मांझी, गोविंदा मांझी, सूरज मांझी, मिथिलेश महतो, राम किशुन मांझी, लालबाबू मांझी लगन मांझी सहित आठ-दस अज्ञात को आरोपित किया है।