
सड़क दुर्घटना के प्रति जागरुकता के लिए थाने मे बैठक
#दिग्विजयसिंह/डोरीगंज (सारण) : सड़क दुर्घटना के प्रति जागरुकता के लिए स्थानीय थाना परिसर मे एक बैठक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व मे आयोजित की गयी ।
बैठक मे सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त की गयी साथ ही सड़क दुर्घटना के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लोगों से अपील की गयी ।
बैठक मे तेज गति से गाड़ी नही चलाने , लोगों को सीट बेल्ट , हेमलेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात की गयी साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने एवं जागरुकता फैलाने की बात कही गयी ।
इस अवसर पर एएसआई वृजनन्दन प्रसाद , विरचन्द प्रसाद , शीलानाथ सिंह मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments