Θ बेतिया – नरकटियागंज:– बी०बी०एन कोलेज की छात्रा सोनाली कुमारी की विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक रौशन कुमार ने की मदद

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
बी कॉम पास कोर्स पार्ट 2 के परीक्षा देने बी०बी०एन कोलेज की छात्रा सोनाली कुमारी आज जब अपने परीक्षा केंद्र टी०पी० वर्मा कोलेज में सुबह पहुंची तो टी०पी० वर्मा काॅलेज के परीक्षक गण ने यहां परीक्षा लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आपका परीक्षा केंद्र एम०जे०के० कोलेज,बेतिया में है ।तो फिर परीक्षार्थी सोनाली कुमारी ने कहा कि मैंने पहला पेपर यही दिया है तथा मेरे प्रवेशपत्र पर भी परीक्षा केंद्र टी०पी० वर्मा ही दिया है। अगर मेरा परीक्षा केंद्र यह नहीं रहता तो आप मुझे पहले दिन ही बता देते और मेरा परीक्षा यहां नहीं लेते।इसको लेकर छात्रा के साथ उनके भाई भी बहुत परेशान दिखे। तब उन्होंने विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक रौशन कुमार से संपर्क किया।

तो रौशन कुमार ने बताया कि पास कोर्स का परीक्षा केंद्र एम०जे०के० ही रहता है। ये बी०बी०एन० कोलेज की गलती है जिसके कारण छात्रा एक परीक्षा टी०पी० वर्मा ने तथा दूसरा आज एम०जे०के० में दी। बी०बी०एन० कोलेज और विश्वविद्यालय के स्टाफ इनके परीक्षा फर्म को सही ढ़ंग से चेक नहीं किया। इस कारण इस लड़की का रिजल्ट फसने का भी डर है। जिससे इनका कैरियर खराब हो सकता है। जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि बी०बी०एन० कोलेज ,टी०पी० वर्मा कोलेज और विश्वविद्यालय की यह जिम्मेवारी बनती है इनकी कॉपी अलग जाए ताकि इनका रिजल्ट नहीं फंसे नहीं तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसके लिए आंदोलन की बाध्य होगी॥





Recent Comments