थाना परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जनप्रतिनिधियों को किया गया प्रशिक्षित

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) : थाना परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियो के साथ एक बैठक हुई।जिसमें थानाध्यक्ष ने आय दिन हो रहे सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील सबसे किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना से देर भली है।आप बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाये।और निर्धारित गति सिमा में ही गाड़ी सड़क पर चलाये।और सुरक्षित घर जाय।इन बातों को अब सभी जनप्रतिनिधि अपने पंचायत में आम जनता को बताकर लोगो को जागरूक करेंगे।और सड़क सुरक्षा अभियान को सार्थक बनायेंगे।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,माधोपुर सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, सरपंच संघ के संरक्षक सुनील कुमार तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,चंदन कुमार,धुरेन्द्र राय व अन्य मौजूद थे।