
श्रीगणेश पूजनोत्सव पर भक्तिमय गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
✍️संजय विजित्वर (हाजीपुर) : स्थानीय अनवरपुर चौक स्थित शिव मंदिर पर श्री गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर आज भक्तिमय गीतों का सांस्कृतिक आयोजन हुआ जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बच्चे,युवा, महिला ,पुरुष उपस्थित होकर सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया।इस अवसर पर शिव मंदिर की साज -सज्जा बहुत सुन्दर तरह से किया गया है जिसको इस चौक से गुजरने वाले लोग अपनी हर्षित नयनों से एक बार अवश्य देख लेते हैं। चूंकि इस शहर के स्टेशन चौक के मुख्य मार्ग से आगे दक्षिण दिशा में कुछ ही दूरी पर अनवरपुर चौक है जिससे सटे शिवमन्दिर है और यहीं पर आज यह सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीगणेश पूजनोत्सव के अवसर पर किया गया है ।आपको बता दें कि सावन महीने तथा दुर्गापूजा के अवसर पर भी इस मंदिर की साज-सज्जा देखते बनती है । यहां पर होनेवाले किसी भी कार्यक्रम में एक विशेष बात यह है कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में एक -दूसरे का सहयोग वर्षों से करते रहे हैं ।




Recent Comments