तरैया 03.06.2020
प्रखंड के सरेया बसंत में शौच करने गई महिलाओं से छेड़खानी मामले में सुरेश प्रसाद ने 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें चंदेश्वर सिंह,शैलेन्द्र सिंह,रंजन सिंह, उपेन्द्र कुमार राय,भुनेश्वर राय,गोलू कुमार राय,अजय राय,संजय राय, भीम राय,भोला राय,शिवनाथ राय, अरुण राय व रिशु राय को अभियुक्त बनाया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त सभी लोग अपने अपने हाथ मे लाठी-डंडा लेकर आए और हम लोगों को लपर-थपर व डंडा से मारने लगे।जिसमें कई लोग घायल हो गए।और उपरोक्त सभी लोग मिलकर राजेश्वरी देवी को मारपीट कर घायल कर दिये एवं उसके गले से मंगलसूत्र भी छीन लिए व जान से मारने का धमकी भी दे रहे है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जिसमें कारवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments