
दबंगो ने छात्र को गोली मारकर की हत्या
हाजीपुर : चांदपुरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल कांटा घटना से गुस्साए लोगों ने युवक के शव को थाने के सामने रखकर हंगामा करते हुए थाने पर भी हमला बोल दिया इस दौरान तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई जिसके चलते अफरा तफरी मच गई….आक्रोशित लोगों ने पुलिस को मौके से खदेड़ दिया… परिजनों का आरोप है कि छात्र की हत्या का पता चलने के बाद परिजनों को बिना सूचना दिए पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा था…. इसी पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा किया…ग्रामीणों की भीड़ व पीछा देख पुलिस ने शव को सड़क किनारें रख कर भाग कर बचाई जान… उधर मौके पर पहुंचे महनार डीएसपी रजनीश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी समेत कई थानों की पुलिस बुलाई…..चांदपुरा थाना में तैनात एएसआई रंग लाल तिवारी व एएसआई पानेश्वर पासवान पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा किए जाने की बात कही है हंगामे को देखते हुए मौके पर कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है मृतक की पहचान रसूलपुर हविव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है परिजनों का आरोप है कि अवैध कारोबारियों का विरोध करने पर युवक की हत्या की गई है ऐसे में परिजनों ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।




Recent Comments