डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत के RTPS कार्यालय का उद्घाटन आज
इसुआपुर (सारण) : प्रखंड के डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत के RTPS कार्यालय का उद्घाटन आज वुधवार 04 सितंबर को 11बजे पूर्वाह्न होना है।आर० टी० पी० एस० कार्यालय का उद्घाटन इसुआपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी करेंगे।इस मौके पर प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विकास मित्र, ब्लाक कर्मी, अंचलकर्मी, डाटा आपरेटर, पंचायत सचिव, मनरेगा जेई, मनरेगा पीआरएस, आवास सहायक, आवास पर्वेक्षक, कृषि सलाहकार, राजस्व कर्मचारी, स्वच्छाग्रही, ब्लाक काँरडिनेटर शौचालय, जीवीका सदस्य, डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत की आँगनबाङी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जनवितरण प्रणाली विक्रेता आमंत्रित है।इस आशय की जानकारी इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।




Recent Comments