
सारण : मशरक में एक नशेड़ी युवक की मौत
▶पुलिस शव को कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण हेतु छपरा भेजा
————
मशरक(सारण): थाना क्षेत्र के बलिविषुनपुरा मे एक नशेड़ी एक युवक की मृत्यु हो जाने का समाचार मिला है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले थाना लाया। जो मशरक थाना क्षेत्र के बलिविशुनपुरा गांव के 30 वर्षीय दिनेश प्रसाद बताया जा रहा है।
मशरक थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पत्नी रिंकू देवी के फर्द ब्यान पर थाना में युडी केस दर्ज कर शव को अन्त्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पत्नी रिंकू देवी ने कहा कि उसके पति दिनेश प्रसाद 16मार्च को घर से सामान खरीदने के लिए माघर बाजार (जो सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।) गए थे। रात्रिकरीब 11बजे घर पर नशे की हालत में आए।
तो बोली कि अभी तक आप कहा थे। इसी बात पर मारपीट होने लगी इसी क्रम में ज्यादा नशे में होने के कारण लड़खरा कर गिर पड़े। जिससे उनके सर फट गया। और वे बेहोश हो गये। उनका इलाज कराया गया। लेकिन जब होश में नहीं आए तो उनको इलाज हेतु डाॅ0 के यहाँ ले जा रहे थे। तो रास्ते में ही मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि नशे की हालत में घर पर आये होंगे। इसी बीच झगड़ा के दौरान गिरने से सर में चोट लगने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments