रघुनाथपुर(सिवान)। थानाक्षेत्र के गभीरार गांव के दलित बस्ती में रविवार की रात में बिजली शॉट सर्किट से लगी आग में गहरी नींद में सो रहा युवक, उसकी पत्नी और एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया।घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंच अपने वाहन से घायलों को रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया।वहीं अस्पताल में तैनात डाक्टर टीम ने मरीज का बुरा हालत देख बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया।थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि दलित परिवार मच्छड़दानी में गहरे नींद में सो रहे थे।अचानक बिजली शाॅट सर्किट से मच्छड़दानी में आग लग गई और मच्छड़दानी जलने लगा जिसके कारण दलित महिला सुमन देवी, पति गांधी राम व अबोध बालक झुलस गया।रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल के डाक्टर ने बालक आदित्य का उपचार कर घर वापस भेज दिया।वहीं पति-पत्नी को बेहतर इलाज के लिए सीवान अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान पत्नी सुमन ने दम तोड़ दिया।वहीं पति गांधी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया गया, जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।